फीचर्डब्रेकिंगराज्य

खुशखबरी : अब मेट्रो में महिलाओं और बच्चों को नहीं लेना होगा ई-पास

अब मेट्रो में महिलाओं और बच्चों को नहीं लेना होगा ई-पास

कोलकाता: कोरोना संकट के मद्देनजर मेट्रो में भीड़-भाड़ कम करने के लिहाज से कोलकाता मेट्रो ने उन्हीं यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी है, जो ऑनलाइन जरिए से ई-पास डाउनलोड करके स्टेशन परिसर पहुंचेंगे। लेकिन अब महिलाओं और बच्चों को इसमें छूट दी गई है।

गुरुवार को मेट्रो रेलवे के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार से महिलाओं और बच्चों को ई-पास की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे स्टेशन परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। मेट्रो रेलवे की ओर से बताया गया है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह नियम लागू होगा।

हालांकि पूरे दिन यह सुविधा नहीं मिलेगी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिना पास के महिलाएं और 15 साल से कम उम्र के बच्चे स्टेशन परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

यह भी पढ़े: धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला 

उल्लेखनीय है कि मेट्रो में भीड़ कम करने के लिए ई टिकट की व्यवस्था की गई है। इसके लिए मेट्रो रेलवे ने एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जिस पर कोई भी यात्री ई टिकट बुक कर सकता है।

ई टिकट के साथ ही परिसर में स्लॉट बुक होता है, जिसके जरिए परिसर में प्रवेश की अनुमति होती है। बुजुर्गों के लिए पहले ही इस नियम में छूट दी गई है। अब महिलाओं और बच्चों के लिए भी यह छूट लागू होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button