MG Majestor की एंट्री से SUV सेगमेंट में हलचल, लॉन्च से पहले फीचर्स और पावर को लेकर बढ़ी हलचल

नई दिल्ली। भारत के प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में आज हलचल तेज होने वाली है क्योंकि एमजी मोटर्स अपनी नई SUV MG Majestor को पेश करने जा रही है। कंपनी की इस अपकमिंग SUV को लेकर ऑटो सेक्टर में काफी उत्सुकता है और माना जा रहा है कि फीचर्स, इंजन और टेक्नोलॉजी के मामले में यह सेगमेंट की बड़ी गाड़ियों को सीधी चुनौती दे सकती है।
आज पेश होगी MG Majestor
एमजी मोटर्स की ओर से Majestor को नई फ्लैगशिप SUV के रूप में पेश करने की तैयारी है। आधिकारिक लॉन्च कुछ समय बाद होने की संभावना है, लेकिन कंपनी आज इसके डिजाइन, फीचर्स और तकनीकी खूबियों से पर्दा उठा सकती है। लॉन्च से पहले ही यह मॉडल चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
फीचर्स में मिल सकती है हाई-टेक झलक
संभावना जताई जा रही है कि इस SUV में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, बड़ी फ्रंट ग्रिल, 20-इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर और 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा ड्यूल-टोन इंटीरियर, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, ABS, EBD, हिल असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, डोर ओपनिंग वार्निंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ADAS जैसे एडवांस सिस्टम दिए जा सकते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस को लेकर अनुमान
कंपनी ने अभी तक इंजन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में लाया जा सकता है। अनुमान है कि पेट्रोल इंजन लगभग 184 किलोवाट पावर और 410 न्यूटन मीटर टॉर्क दे सकता है, जबकि टर्बो डीजल इंजन 160 किलोवाट पावर और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट कर सकता है। दोनों वेरिएंट में 4×4 ड्राइव सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है। पेट्रोल वेरिएंट की टॉप स्पीड करीब 190 किमी/घंटा और डीजल की लगभग 175 किमी/घंटा हो सकती है।
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
आज पेश होने के बाद इसे आधिकारिक तौर पर जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के समय इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
इन प्रीमियम SUVs से होगा सीधा मुकाबला
MG Majestor को D+ SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा, जहां इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron R Line जैसी मजबूत दावेदार गाड़ियों से माना जा रहा है। ऐसे में लॉन्च के बाद यह सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकती है।



