टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

वोकल फॉर लोकल : रक्षामंत्री राजनाथ ने किया 26वें ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन

वोकल फॉर लोकल : रक्षामंत्री राजनाथ ने किया 26वें 'हुनर हाट' का उद्घाटन

नई दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को 26वें ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा इसका आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया है। स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों के लिए “वोकल फॉर लोकल” थीम के साथ ‘हुनर हाट’ का आयोजन 01 मार्च तक किया जा रहा है।

इस अवसर पर रक्षामंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा देशभर के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादनों को लोगों तक पहुंचाने एवं प्रोत्साहित करने के लिए ‘हुनर हाट’ परफेक्ट प्लेटफार्म है।

Image

इन राज्यों से शामिल हुए दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर

  1. आंध्र प्रदेश
  2. असम
  3. बिहार
  4. चंडीगढ़
  5. छत्तीसगढ़
  6. दिल्ली
  7. गोवा
  8. गुजरात
  9. हरियाणा
  10. हिमाचल प्रदेश
  11. जम्मू-कश्मीर
  12. झारखण्ड
  13. कर्नाटक
  14. केरल
  15. लद्दाख
  16. मध्य प्रदेश
  17. मणिपुर
  18.  मेघालय
  19. नागालैंड
  20. ओड़िशा
  21. पुडुचेरी
  22. पंजाब
  23. राजस्थान
  24. सिक्किम
  25. तमिलनाडु
  26. तेलंगाना
  27. उत्तर प्रदेश
  28. उत्तराखंड पश्चिम बंगाल

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया

Image

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रहे “हुनर हाट” में एक ही छत के नीचे देश के कोने-कोने के स्वदेशी हस्तनिर्मित दुर्लभ उत्पाद देखने-खरीदने को मिलेंगे। “हुनर हाट” के “बावर्चीखाने” में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज़ पकवानों का यहाँ आनेवाले लोग लुत्फ़ उठाएंगे, साथ ही देश के प्रसिद्ध कलाकारों के विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के शानदार कार्यक्रमों का आनंद भी लेंगे। “हुनर हाट” में आने वाले लोग एक जगह पर भारत की “अनेकता में एकता” की ताकत का एहसास कर पाएंगे।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी ने जापानी इंसेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button