पंजाब

जालंधर के इस इलाके में बेअदबी, CCTV में कैद शरारती अनसर

नई दिल्ली: जालंधर स्थित लाजपत नगर में शरारती अनसरों द्वारा बेअदबी करने की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि शरारती अनसरों ने इलाके में लगे फ्लैक्स बोर्ड को नुकसान पहुंचाया जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर लगी हुई थी। शरारती अनसरों ने फलैक्स बोर्ड फाड़ कर गुरु गोबिंद सिंह की तस्वीर नीचे फैंक दी। अनसर यह हरकत करते हुए सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए हैं। बता दें कि यह घटना 2 जनवरी की है।

वहीं फलैक्स बोर्ड लगाने वाले शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई करवाई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने गुरु गोबिंद सिंह जी के फलैक्स बोर्ड उक्त इलाके में लगवाए थे जिसे शरारती अनसरों ने फाड़ दिया है। फलैक्स बोर्ड पर लगी गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर के साथ बेअदबी की है। पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने सी.सी.टी.वी. खंगला रही है। वहीं कुछ एक सी.सी.टी.वी. पुलिस के हाथ भी लगी है जिसमें शरारती अनसर फलैक्स बोर्ड को सामने से नहीं पीछे खड़े होकर फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए सिख समुदाय पर रोष प्रदर्शन किया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button