टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

अपनी इच्छा से आए हैं बंगलूरू: विधायक

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बीच मध्य प्रदेश की सियासी गर्माहट के बीच बंगलूरू में मौजूद बागी कांग्रेसी विधायक ने प्रेस कांफ्रेस की और कहा कि उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया है। वह अपनी मर्जी से बंगलूरू आए हैं।

बागी विधायकों ने कांफ्रेस में कहा कि हम कमलनाथ सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं है। हम सभी विधायक एक साथ हैं। 22 विधायक इस प्रेस कांफ्रेस में मौजूद हैं। जब सभी ने इस्तीफा दिया तो केवल 6 के मंजूर क्यों हुए। ‘हमें मजबूरी में साथ छोड़ना पड़ा। हम बंधक नहीं हैं, अपनी इच्छा से यहां आए हैं। सिंधिया पर हमला तो हम सुरक्षित कैसे हैं।

बागी विधायकों ने कहा, हम सभी को केंद्रीय सुरक्षा मिलनी चाहिए। हम सभी ने मिलकर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री के पास हमारी बात सुनने का समय नहीं है। हम भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। एमपी में मंत्रियों, विधायकों से शक्तिशाली अधिकारी हैं। हम लोगों को न्याय नहीं मिला है। राज्य को सबसे बड़ा माफिया चला रहे हैं।’

Related Articles

Back to top button