उत्तराखंडराज्य

कांग्रेस के 60 सालों की तुलना में मोदी ने 6 गुणा अधिक काम किया है : CM धामी

यमुनानगर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में कांग्रेस के 60 सालों की तुलना में 6 गुणा अधिक काम किया है। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है और हरियाणा के अंदर 10 के 10 कमल खिलेंगे।

धामी गुरुवार को यमुनानगर में अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया और कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। धामी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों की कभी हितैषी नहीं हो सकती। कांग्रेस किसानों को भड़काकर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को पूरा करने में लगी है, लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की इच्छा को कभी पूरा नहीं होने देगी।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोग ना देश और ना ही धर्म का सम्मान करते हैं। भगवान श्री राम को काल्पिनिक बोलते हैं। सनातन धर्म का अपमान करने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। राम मंदिर कांग्रेस के लोगों को बेकार नजर आता है। धामी ने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाकर उनको सशक्त करने का काम किया है। गरीबों को पक्के मकान, हर घर नल से जल, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज का अधिकार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। धामी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि एक-एक वोट कमल के फूल पर डालकर मोदी के संकल्प को मजबूत करें।

धामी ने कहा कि समान नागरिकता कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पूरे देश में समान नागरिकता कानून को लागू करने का वादा किया है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना रूके, बिना थके एक पल भी विश्राम लिये बिना लगातार काम किया है। 10. सालों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया और सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है। आज हर भारतीय को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले का भारत आपने देखा है और 2014 के बाद का भारत आप सभी लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए 25 मई को एक-एक वोट कमल के फूल पर डालकर बंतो कटारिया को प्रचंड बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजें।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से यहां की जनता भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को रिकॉर्ड मतों से जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग मोदी की नीतियों से खुश है और 25 मई का इंतजार कर रहे हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पूरे क्षेत्र में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर दिल्ली भेजने को भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड में राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला, भाजपा जिला राजेश सपरा, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, उत्तराखंड समाज एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण जुयाल, उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भट्ट, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, प्रधान जगदीश बब्बर, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, विभोर पहुजा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी के अलावा उत्तराखंड समाज के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button