उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंगराज्य

सरयू की बाढ़ से 15 हजार से अधिक प्रभावित

बस्ती : जिले मे सरयू नदी की बाढ़ से 15,000 से अधिक लोग प्रभावित हो गए हैं। नदी का जलस्तर खतरे के बिंदु से 55 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी का रुख बढ़ाव की ओर है।आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि नदी खतरे के बिंदु 92.730 के बदले 93.280 मीटर पर बह रही है। बाढ़ से 50 से अधिक गांव की 15,000 से अधिक आबादी प्रभावित है। कटान और बाढ़ के चलते 35000 हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई फसल बर्बाद हो गई है।

पानी से घिरे गांव के लोग बांधों पर शरण लिए हुए हैं। 20 से अधिक गांव पानी में गिरे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल संकट पशुओं के चारों की समस्या नागरिकों के भोजन और दवा की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि नदी का दबाव पारा मोटीहैना में बने ठोकर ऊपर तेज हो गया है। नदी बिलासपुर गेवरा गंगवार पाही माफी खेती योग्य जमीन को काट रही है। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ सरकार ने 45 नाव का इंतजाम किया है। शासन द्वारा कई क्षेत्रों में पशुओं का चारा बांटा गया है। नदी का पानी ट्रकटवा रिंग बांध से टकराकर बह रहा है

नदी के तटवर्ती बांध को बचाने के लिए सिंचाई विभाग के लोग कटाव स्थलों पर मिट्टी गिट्टी पत्थर डालकर कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र महादेवा के भाजपा विधायक रवि सोनकर ने गंगापुर चकाला महुआर कलां घबराहट भगवतपुर गंगापुर अली हवा के बाढ़ प्रभावित 1500 से अधिक नागरिकों को राहत किट प्रदान किया है।

Related Articles

Back to top button