लखनऊ

जनेश्वर मिश्र पार्क में साड़ी पहनकर डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने किया योग

लखनऊ। मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान के द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे भारतीय वेशभूषा साड़ी पहनकर डेढ़ सौ से अधिक नारी शक्तियों के द्वारा योगाभ्यास किया गया। मंच से योगाभ्यास का प्रदर्शन सूची पाण्डेय , क्षमा त्रिपाठी एवं श्रुति शर्मा जी के द्वारा किया गया। मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा अर्चना वर्मा , सचिव सीता शक्ति गौर , कोषाध्यक्ष शीतल सिंह के सहयोग से विभिन्न संस्थाओं, योग केंद्रो की नारी शक्तियों को एकत्रित किया गया और योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया।

अर्चना वर्मा, क्षमा त्रिपाठी, सूची पाण्डेय , संध्या सिंह, पूनम पाण्डेय , अंजलि ,ज्योति यादव ,प्रज्ञा त्रिपाठी, अंशिका पाण्डेय, शीतल सिंह,संध्या, कोमल, सीता शक्ति गौर, श्रुति शर्मा, कलश , आफरीन, सायमा, अर्चना सिंह इत्यादि प्रयाग आरोग्यम् केंद्र ( योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास केंद्र) में योग शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

इस कार्यक्रम में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL ) की नारी शक्तियों का भी विशेष योगदान रहा। मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान की संरक्षक संस्था प्रयाग आरोग्यम् केंद्र (योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास केंद्र) के द्वारा पिछले 1 वर्ष में 100 से अधिक नारी शक्तियों को योग का प्रशिक्षण देकर रोजगार भी दिया जा चुका है। साथ ही साथ कई महिलाएं योग केंद्र का स्वयं संचालन भी कर रही हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं योग मूल्यों को संस्कार के साथ सुरक्षित रखना है।

निश्चित रूप से साड़ी पहनकर जब महिलाएं योगाभ्यास करती हैं तो उनका उत्साहवर्धन होता है साथ ही साथ चिकित्सा के पक्ष से यह अत्यंत लाभदायक है। साड़ी पहनकर योग अभ्यास करके नारी शक्तियां अत्यंत हर्ष का , गौरव का अनुभव की और साथ ही साथ उन महिलाओं के लिए जो हमेशा साड़ी ही पहनती हैं उनके लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी। साड़ी पहनकर योगाभ्यास करने से महिलाओं को अपने भारतीय संस्कृति से प्रेम एवं नारी के वास्तविक स्वरूप( देवी स्वरूप)का बोध भी हुआ।

सभी नारी शक्तियां आगे भी इस तरह का सांस्कृतिक, पारंपरिक अभ्यास के लिए संकल्प ली और प्रत्येक गांव, प्रत्येक नारी शक्ति तक इसका संदेश पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगी।
प्रयाग आरोग्यम् केंद्र (योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास केंद्र) के योग शिक्षक/ साधक आदित्य जायसवाल, विनित यादव, सूर्य नाथ पाण्डेय, शुभम वर्मा, प्रभात कुशवाहा, रवि सिंह , अटल त्रिपाठी इत्यादि का विशेष सहयोग रहा। विशिष्ट अतिथियों में कथक नृत्यांगना/ शिक्षिका डाक्टर मीरा दिक्षित एवं शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ लुबना कमाल जी की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के साथ ही प्रत्येक रविवार अनवरत चलने वाले सूर्य नमस्कार अभ्यास क्रम में 330 वां रविवार 111 बार सूर्य नमस्कार एवं प्रज्ञा योग अभ्यास भी जनेश्वर मिश्र पार्क में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आएं हुए सभी साधकों अभ्यासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button