टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत के चार राज्यों में छह हजार से अधिक लोग संक्रमित


नयी दिल्ली: महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और इन चारों राज्याें में कोरोना के मामले छह हजार से अधिक (6421) हो चुके हैं जो देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या का 50 प्रतिशत से भी अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11439 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 377 पहुंच गयी है। अब तक 1306 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
नागालैंड के संक्रमित व्यक्ति को असम में भर्ती कराया गया है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………….संक्रमित….ठीक हुए…..मौत

आंध्र प्रदेश ………483………16…………9

अंडमान निकोबार…11……….10…………0

अरुणाचल प्रदेश……1………..0………….0

असम………………32……….0………….1

बिहार……………… 66………29………..1

चंडीगढ़…………….21……….7………….0

छत्तीसगढ़ …………33……….13………..0

दिल्ली ……………1561……30………….30

गोवा ………………7………….5…………0

गुजरात……………650…….59………….28

हरियाणा ………….199…….34…………3

हिमाचल प्रदेश……33……….13…………1

जम्मू-कश्मीर……..278……..30…………4

झारखंड……………..27……….0…………2

कर्नाटक……………260…….71………….10

केरल………………387……..211……….3

लद्दाख………………17………10………..0

मध्य प्रदेश………..730……..51………50

महाराष्ट्र……………2687…..259…….178

मणिपुर……………..2…………1……….0

मेघालय……………1………….0……….0

मिजोरम……………1………….0……….0

ओडिशा ………….60………..18………..1

पुड्डुचेरी ……………7………….1………..0

पंजाब ……………176……….14……….12

राजस्थान ………969………..147……….3

तमिलनाडु………1204……….81………12

तेलंगाना ……….624………..100………17

त्रिपुरा ……………2……………0………..0

उत्तराखंड ………37………….9………..0

उत्तर प्रदेश……..660……….50……….5

पश्चिम बंगाल ….213………37……….7

कुल…………….11439…….1306……..377

Related Articles

Back to top button