उत्तराखंड

भारत में सर्वाधिक पक्षी प्रजातियां उत्तराखंड में

( हिमालयन बर्ड काउंट सर्वे में निकला निष्कर्ष)

देहरादून: हाल ही में देश भर में पक्षी प्रजातियों की गणना के लिए एक अखिल भारतीय सर्वे कराया गया । हिमालयन बर्ड काउंट सर्वे में यह निष्कर्ष निकला कि देश भर में सबसे ज्यादा पक्षी प्रजातियां उत्तराखंड में है। उत्तराखंड में 14 इम्पोर्टेन्ट बर्ड एरिया ( आईबीए) है जिसे यूनाइटेड किंगडम स्थित बर्ड लाइफ इंटरनेशनल की मान्यता प्राप्त है।

उत्तराखंड में पक्षियों की कुल 294 प्रजातियां हैं जो देश में किसी भी राज्य से अधिक हैं। 284 प्रजातियों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर , 234 प्रजातियों के साथ अरूणाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में 228 पक्षी प्रजातियों की गणना की गई है। तमिलनाडु में 221 और कर्नाटक में भी 221 पक्षी प्रजातियों के होने का आंकलन किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 217 पक्षी प्रजातियां पाई गई है।

इस सर्वे को बर्ड काउंट इंडिया , बर्ड कंजर्वेशन नेपाल और भूटान स्थित रॉयल सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ नेचर द्वारा संपन्न कराया गया है। गौरतलब है कि 14 मई को एंडेमिक बर्ड डे मनाया जाता है।

भारत हिमालय, रेगिस्तान, तट, वर्षावन और उष्णकटिबंधीय द्वीपों से लेकर लगभग सभी प्रकार के इकोलॉजिकल क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है और यह 1300 से अधिक विदेशी पक्षी प्रजातियों के साथ-साथ भारत में ही मिलने वाली कुछ विशेष प्रजातियों जैसे इंडियन रोलर, हॉर्नबिल्स, सॉर्स क्रेन, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड,वुडपैकर्स, किंगफिशर के अलावा कई अन्‍य मनमोहक पक्षियों का पर्यावास है।

Related Articles

Back to top button