MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड के 679 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें अभी आवेदन

MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 679 पदों को भरा जाएगा। अगर आप पुलिस बैंड का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।
पदों की डिटेल्स और विशेष योग्यता
यह भर्ती सामान्य कॉन्स्टेबल पदों से थोड़ी अलग है क्योंकि यह मुख्य रूप से ‘पुलिस बैंड’ के लिए है। कुल 679 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता: सामान्य/एससी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है)।
संगीत का ज्ञान: यह बैंड कैडर की भर्ती है, इसलिए उम्मीदवारों को विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाने का ज्ञान और अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के संगीत कौशल का परीक्षण भी किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तारीखें
समय सीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि आप इस मौके को हाथ से न जाने दें।आवेदन की अंतिम तिथि19 अप्रैल 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द फॉर्म भरें। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन?
मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल (बैंड) के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और बौद्धिक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक गतिविधियों में अपनी क्षमता साबित करनी होगी। यह बैंड भर्ती है, इसलिए अभ्यर्थियों को वाद्य यंत्र बजाकर अपनी कला का प्रदर्शन ट्रेड टेस्ट करना होगा। अंत में सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Online Form – Police Constable (Band) Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड) के माध्यम से करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।



