मनोरंजन

सलमान खान को जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने किया लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। वहीं मामले पर पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजे थे।

वहीं सूत्रों ने ये भी बताया कि, आरोपी का भारत में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही अब तक उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करने के लिए पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (MLT) के माध्यम से ब्रिटेन पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी है।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अभिनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए हैं। भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, सलमान खान को अतीत में कई सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा है और पुलिस द्वारा हमेशा अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान भी की गई है।

जानकारी दें कि, सलमान इंटरव्यू में कहा था कि धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। उन्होंने Y+ श्रेणी की सुरक्षा के बारे में भी बताया था। साथ ही धमकी मिलने के बाद उन्होंने सफेद रंग की बेहद एक्सपेंसिव बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी थी।

Related Articles

Back to top button