उत्तर प्रदेशकानपुर नगरराज्य

16 लाख रुपये के बकाया पर नगर निगम ने माई कार सर्विस सेंटर को किया सील

16 लाख रुपये के बकाया पर नगर निगम ने माई कार सर्विस सेंटर को किया सील

कानपुर: कर वसूली को लेकर नगर निगम इन दिनों अभियान चला रहा है और बकाएदारों पर ​शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम ने पनकी स्थित माई कार के सर्विस सेंटर को सील कर दिया। सर्विस सेंटर पर नगर निगम का 16 लाख रुपया बकाया है।

नगर निगम अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके साथ ही बकायेदारी को लेकर भी सख्त रुख अख्तियार किये हुए है। महानगर के सभी कामर्शियल भवनों का कर भी बढ़ा दिया गया है और बकाएदारों को बराबर नोटिस भी दी जा रही है। कई बार की नोटिसों को तामील कराने के बाद भी पनकी स्थिति माई कार सर्विस सेंटर कर का बकाया रुपया नहीं जमा कर रहा ​था।

इस पर नगर निगम ने जेड स्क्वॉयर के बाद सर्विस सेंटर पर भी सोमवार को सख्त कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने सर्विस सेंटर को सील करते हुए हिदायत दी कि जल्द ही कर का 16 लाख रुपया जमा किया जाये। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने बताया कि कर की बकाएदारी को लेकर ऐसे ही बराबर अभियान चलता रहेगा।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल माकपा कार्यकर्ता की मौत – Dastak Times 

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉक्टर आशीष गौतम से खास बातचीत

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button