ज्ञान भंडार

शनिवार को जरूर करें यह काम, बनते हैं बिगड़े काम, प्रसन्न होते हैं शनि देव

नई दिल्ली : धर्माचार्यों का कहना है कि जिस पर शनि की ढैय्या या साढ़े साती की महादशा होती है उस व्यक्ति को जिन्दगी में काफी कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। अपनी परेशानियों और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए अधिकांश लोग शनिवार को उपवास रखते हैं। उपवास के अतिरिक्त ज्योषिय शास्त्री शनिदेव की कृपा पाने के लिए और शनि को सकारात्मक बनाने के लिए कुछ उपाय भी बताते हैं। उनका मत है कि इन उपायों के जरिये शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

आइए डालते हैं एक नजर उन उपायों पर—

  1. शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और इसके बाद पूरे विधि विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनि यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी, धन या व्यापार से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
  2. शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
  3. तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश्य करें।
  4. घर की सुख, शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है।
  5. शनिवार के दिन ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, कलयुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ऊँ शं शनिश्चरायै नम: मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
  6. शनिवार के दिन लोहा, काली वस्तुएँ, छाता, उड़द दाल, चमड़े के जूते नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है। इस दिन किसी से झूठ बोलना, छल करना, किसी को अपमानित आदि नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।
  7. शनिवार शाम काले कुत्ते या फिर काली गाय को रोटी खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button