स्वास्थ्य

National Cheese Day: चीज़ खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, हड्डियों को मिलती है मजबूती

बहुत से फल आर सब्जियों के स्वास्थ्य लाभ और फायदों के बारे में जानते होंगे। लेकिन डेयरी उत्पादों में शामिल चीज़ के स्वास्थ्य लाभों के बारे में आपने कम ही सुना होगा। चीज़ एक ऐसा डेयरी उत्पाद है, जिसे लोग फास्ट फूड के बढ़ते चलन के कारण खासा रूप से पसंद करते हैं। क्योंकि इसका इस्तेमाल पिज्जा, बर्गर, सैंडविच जैसे फास्ट फूड्स में किया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं चीज़ के फायदों के बारे में।

चीज़ के फायदे
चीज़ के स्वास्थ्य लाभों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। चीज़ में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं। इसमें विटामिन—बी और विटामिन—डी भी भरपूर मात्रा में होता है। चीज़ की एक स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद है।

हड्डियों में मजबूती
चीज़ में मौजूद गुणों के कारण यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन—बी कैल्शियम को पूरे शरीर में पहुंचाता है और विटामिन—डी कैल्शियम को हड्डियों में स्टोर करने में मदद करता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा चीज़ बुर्जुग लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। यह एक किस्म से हड्डी का रोग है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है। चीज़ बोन डेंसिटी को भी बेहतर करता है।

आंतों के लिए चीज़
चीज़ में अच्छे माइक्रो बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चीज़ मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसमे मौजूद विटामिन—बी12 जस्ता व बैक्टीरिया पाचनतंत्र को सुचारू रखने में सहायक है। चीज़ सैचुरेटिउ फैट से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रख एनर्जी देता है। इसमें ओमेगा 3, 6 और अमीनो एसिड मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है।

वजन कंट्रोल
चीज़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह मसल्स बनाने में मददगार होने के साथ—साथ वजन को कंट्रोल करनें में भी सहायक है। वजन कम करने के लिए आप कैलोरी में कम आहार लेकर दिन में दो—तीन सर्विंग लो फैट चीज आसानी से खा सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है। चीज बॉडी मास इंडेक्स के अनुसार आपको सही वजन प्राप्त करने में मदद करता है।

दांतों के लिए चीज़
चीज़ दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह दांतों के चारों ओर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। खनिज तत्व मुंह में मोजूद लेक्टिक एसिड से दांतो के एनेमल की रक्षा करते हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व दांतों को मजबूत व लंबे समय तक स्वस्थ बनाते हैं और दांतों को खराब होने से रोकते हैं।

बॉडी सेल्स में मददगार
चीज़ शरीर के सेल्स का निर्माण और पुनर्निर्माण करता है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुचारू रूप से चलाने में मददगार है। चीज़ में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन—बी की वजह से यह बालों को स्वस्थ और त्वचा को कोमल बनाए रखने में भी सहायक है।

Related Articles

Back to top button