अद्धयात्म
Navratri: देवी मां को बहुत भाता है ये 9 भोग, जानिए इन नौ दिनों में माता को क्या चढ़ाएं

चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त इन नौ दिनों में बड़े भक्ति भाव से पूजा-पाठ में लीन रहते हैं। शास्त्रों में इन नौ दिनों तक व्रत रखने पर कुछ नियम बताएं गए है। इन नौ दिनों के दौरान माता के नौ स्वरूपों को उनका मनपसंद भोग चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं इन नौ दिनों में मां को कौन सा भोग लगाएं।

नवरात्रि का पहला दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है इसलिए माता दुर्गा को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी को चीनी और मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही इन चीजों को दान करने से सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन माता को गाय के दूध का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि के चौथे दिन मां को मालपुए का भोग लगाना चाहिए साथ ही इन चीजों का दान भी करना चाहिए। ऐसे करने से मान-सम्मान बढ़ता है।
पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए। ऐसे करने से दुखो का नाश होता है।
छठा दिन मां कात्यानी की पूजा होती है। इस तिथि को शहद से माता को भोग लगाना चाहिए। शहद के भोग से जीवन में मिठास आती है और सुख -समृद्धि की प्राप्ति होती है
नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां को गुड़ का भोग लगाना शुभ फल प्रदान करता है और इससे आपकी हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।
नवरात्रि के अष्टमी तिथि को नारियल का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इससे धन की प्राप्ति होती है।
नवमी तिथि पर मां को कई तरह के अनाज का भोग लगाना चाहिए इससे करने से समाज में मान-सम्मान मिलता है