अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में भतीजे ने चाची की गोली मारकर की हत्या, मामूली विवाद बना खौफनाक घटना का कारण

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 18 वर्षीय युवक शिवा त्यागी ने अपनी चाची पूजा (33) को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय बाद आरोपी को पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और पुलिस कार्रवाई
पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसकी चाची से आए दिन कहासुनी और झगड़ा होता था। इसी मनमुटाव और नाराजगी में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Related Articles

Back to top button