उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की बढी संख्या, आज फिर मिले 15 नये मरीज

केजीएमयू लैब में 1524 सैम्पल में से 37 कोरोना संक्रमित

लखनऊ (राघवेन्द्र प्रताप सिंह): उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच के बाद आज बुधवार को भी विभिन्न जनपदों में नये मरीज सामने आये हैं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मंगलवार को जांच किये गए 1524 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से बुधवार को 37 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन संक्रमितों में लखनऊ के 15, कन्नौज के 10 तथा कानपुर और फर्रुखाबाद के 06-06 मरीज शामिल हैं। आपको बता दें इनमें से कई मरीजों की दोबारा जांच भी करवाई गई है।

लखनऊ के रोगियों में 57 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, 28 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, 69 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवक है।

कानपुर के रोगियों में (06),34 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय बालिका, 53 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष और 46 वर्षीय पुरुष है।

कन्नौज के रोगियों में 29 वर्षीय पुरुष, 69 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 41 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष और 14 वर्षीय बालक है।

फर्रुखाबाद के मरीजों में 26 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षीय महिला है।

Related Articles

Back to top button