टॉप न्यूज़व्यापार

Toyota लाने जा रही नई ‘बेबी लैंड क्रूजर’ FJ, महिंद्रा थार और Scorpio N को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में SUVs की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसी को देखते हुए टोयोटा जल्द ही एक दमदार, स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नई SUV कोई और नहीं बल्कि टोयोटा FJ क्रूजर है जिसे ‘बेबी लैंड क्रूजर’ भी कहा जा रहा है। यह सीधे तौर पर महिंद्रा थार रॉक्स और अन्य पॉपुलर SUVs को कड़ी टक्कर देगी। आइए जानते हैं क्या खास है इस SUV में और यह कैसे भारतीय मार्केट में धूम मचा सकती है।

कीमत और मुकाबला

टोयोटा FJ क्रूजर की अनुमानित कीमत 20 लाख से 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा स्कॉर्पियो N, टाटा सफारी और जीप कंपास जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा। यह कीमत इसे उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है जो दमदार परफॉर्मेंस और ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली SUV चाहते हैं लेकिन लैंड क्रूजर जैसे प्रीमियम मॉडलों का बजट नहीं रखते।

लॉन्चिंग और ‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्शन

जानकारी के मुताबिक 2026 के अंत तक थाईलैंड में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। भारत में इसकी अनुमानित लॉन्चिंग जून 2027 तक हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में ‘मेक इन इंडिया’ प्लांट छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में होगा जो भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन: रफ-टफ और प्रीमियम लुक

टोयोटा लैंड क्रूजर FJ का डिजाइन अभी तक पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। हालांकि 2023 में जारी एकमात्र टीज़र इमेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इसका लुक काफी रफ-टफ और बॉक्सी होगा जो इसे एक मजबूत और बोल्ड उपस्थिति देगा।

इसमें मॉडर्न एलईडी लाइटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है जो इसे एक आधुनिक और प्रीमियम लुक देगा। इसके अलावा हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और चंकी टायर्स इसे ऑफ-रोडिंग के लिए पूरी तरह तैयार बनाते हैं। टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील इसके क्लासिक SUV लुक को और भी मजबूत करेगा जिससे यह दिखने में ही एक एडवेंचर-रेडी व्हीकल लगेगी।

दमदार इंजन और ऑफ-रोड क्षमता

टोयोटा लैंड क्रूजर FJ के हुड के नीचे 2.7 लीटर 2TR-FE नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 161 बीएचपी की अधिकतम पावर और 246 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा जो इसे ऑफ-रोडिंग और हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाएगा। इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा जो सभी चार पहियों में पावर पहुंचाने के लिए 4WD सिस्टम का इस्तेमाल करेगा। यह 4WD सिस्टम इसे मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चलने में मदद करेगा।

टोयोटा इस मॉडल के कुछ इंटरनेशनल बाजारों में हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प भी पेश कर सकती है जो भविष्य में भारतीय बाजार में भी आ सकता है जिससे यह ईंधन दक्षता के मामले में भी बेहतर साबित होगी।

टोयोटा FJ क्रूजर भारतीय SUV बाजार में एक गेम चेंजर साबित हो सकती है जो ग्राहकों को एक दमदार, स्टाइलिश और विश्वसनीय ऑफ-रोडर का विकल्प देगी।

Related Articles

Back to top button