मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री चौहान का नवनियुक्त शिक्षकों ने माना हार्दिक आभार

भोपाल : नवनियुक्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति हृदय से धन्यवाद दिया है। मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति के कार्य को क्रांतिकारी बताया है। नव नियुक्त शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग के साथ ही जनजातीय विभाग में भी शिक्षकों की कमी अब दूर हो गई है। शिवराज मामा ने राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती कर महत्वपूर्ण कार्य किया है।

नव नियुक्त शिक्षक भरत यादव (विदिशा) ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश और युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कार्य किया। शिक्षिका सुरुचि दुबे (सीहोर) ने कहा कि पढ़ाने का मनपसंद काम मिलने पर वह बहुत प्रसन्न हैं। गौरव राय (हरदा) ने कहा कि देश की उन्नति में शिक्षक के रूप में हमारा योगदान रहेगा। शिक्षक सभी तरह के बच्चों को व्यक्तित्व विकास में मदद करते हैं। ये बच्चे ही डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट आदि बनते हैं। मुख्यमंत्री चौहान का संबोधन उत्साहवर्धन करने वाला था। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया है। सुऋचा कुर्मी (सागर) ने कहा कि उन्हें बेहद प्रसन्नता है कि वे शैक्षणिक कार्य कर विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी। रोहित कड़वे (छिन्दवाड़ा) ने कहा कि जनजाति कार्य विभाग में नियुक्त होने पर बहुत खुशी हो रही है। सबसे पहले मैं शिवराज मामा का धन्यवाद करना चाहता हूँ। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की है। राजेन्द्र कुमार बघेल (सिवनी) ने कहा मुझे विश्वास था कि मामा जी के सान्निध्य में शिक्षकों की भर्ती का कार्य समय पर पूर्ण हो जाएगा। इस प्रकार सरकार ने बहुत से बेरोजगारों को रोजगार दिया है।

नव नियुक्त शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज का प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत उपयोगी रहा है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षक पर होती है। लगभग 22 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है। शिक्षकों की नियुक्तियाँ होने से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा। शिक्षक जब नियमित शाला में जाएंगे तो बच्चों का पढ़ाई के प्रति रुझान भी बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button