मनोरंजन

निया शर्मा ने जीता खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया, शेयर की फोटो

निया शर्मा ने जीता खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया, शेयर की फोटो

मुबंई: जानीमानी टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया को जीत लिया है। जिसकी फोटो निया शर्मा ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 10 को करिश्मा तन्ना ने जीता था। अब एक बार फिर स्टंट बेस्ड शो में गर्ल पावर देखने को मिली है। रविवार को खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया का फिनाले हुआ था। जिसमें निया शर्मा ने जीत हासिल की।

निया ने ट्रॉफी के साथ फोटोज शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गई। थैंक्यू कलर्स टीवी इस खूबसूरत अवसर के लिए। रोहित शेट्टी आप Bawseeeeeee हो। फोटोज में निया होस्ट रोहित शेट्टी, पूरे कास्ट क्रू और कंटेस्टेंट्स संग नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CEhbbscF68R/?utm_source=ig_embed

निया शर्मा को सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा रवि दुबे, निकितन धीर, सुरभि ज्योति, शांतनु महेश्वरी, नकुल मेहता जैसे टीवी सितारों ने जीत की बधाई दी है। फिनाले टास्क में निया और करण वाही के बीच टक्कर देखने को मिली थी। कुछ सेकंड के फासलों से निया ने ये टास्क जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। निया ने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी पार्टिसिपेट किया था।

यह भी पढे: सुशांत सिंह राजपूत हत्याकाण्ड में हुआ नया खुलासा, आसामन्य है मौत

फाइनल राउंड की बात करें तो निया शर्मा के साथ फिनाले में अली गोनी, करण वाही, जैस्‍म‍िन भसीन और भारती सिंह थीं। इस सीजन की खास बात ये है कि यह पहली बार इंडिया में फिल्माया गया था। रोहित शेट्टी ने अपनी स्टंट टीम के साथ इस शो मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया। ऐसे में इस सीजन को मेड इन इंडिया नाम दिया गया था। बता दें कि करण वाही फिनाले टास्क का टिकट जीतने वाले पहले प्रतियोगी थे।

Related Articles

Back to top button