अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

9 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या

9 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या

कोलकाता : कोलकाता शहर में एक भयावह घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह जोड़ाबागन के एक घर से 9 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। दावा है कि कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। बच्चे के परिवार के अनुसार, लड़की कल रात से लापता थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी परिवार के लोग उसे नहीं ढूंढ सके। गुरुवार सुबह, लड़की का शव जोड़ाबागन में वैष्णव शेख स्ट्रीट स्थित एक घर से बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि लड़की का यौन शोषण किया गया था। अपराध को ढकने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना में कौन-कौन शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कल रात लापता होने से पहले लड़की किससे मिली थी। पता चला है कि लड़की अपने चाचा के घर जोडाबागान में घूमने आई थी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने की।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े : बिहार में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button