स्पोर्ट्स

निषाद कुमार ने दिलाया भारत को दूसरा पदक, सिल्वर पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत ने दूसरा पदक जीत लिया है। हाई जंप में निषाद कुमार सिल्वर पर जमाया कब्जा लिया। इसके साथ ही उन्होंने ऊंची कूद में रजत पदक जीतकर 2.06 मीटर का नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है, टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है! पुरुषों की ऊंची कूद टी47 में निषाद कुमार के रजत पदक जीतने पर बेहद खुशी हुई। वह उत्कृष्ट कौशल और तप के साथ एक उल्लेखनीय एथलीट हैं। उन्हें बधाई।

स्वर्ण पदक अमेरिका के रॉड्रिक टाउनसेंड ने जीता। रजत पदक अमेरिका के डल्लास वाइज और निषाद कुमार ने साझा किया।

Related Articles

Back to top button