उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा

नोएडा । नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के दो मोबाइल, चोरी की एक बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ। उस पर एनसीआर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात थाना फेस 2 पुलिस भंगेल कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह नाले की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। अपने आपको घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आदित्य खारी के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, लूटे गये मोबाइल, एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

आराेपी जिला सहारनपुर का रहने वाला है। उस पर अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी।

Related Articles

Back to top button