ज्ञान भंडार

नोरा फतेही और गुरु रंधावा का शानदार गाना नाच मेरी रानी रिलीज, यूट्यूब पर नंबर वन

मुम्बई : जानेमाने गायक गुरु रंधावा और नोरा फतेही का वीडियो सॉन्ग नाच मेरी रानी रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में नोरा और गुरु की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। रिलीज होते ही वीडियो सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर वापस लौटीं नोरा फतेही, मलाइका अरोड़ा व गीता कपूर संग किया डांस

Naach Meri Rani: Guru Randhawa Feat. Nora Fatehi | Tanishk Bagchi | Nikhita Gandhi | Bhushan Kumar

यूट्यूब पर वीडियो सॉन्ग को बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने को गुरु रंधावा और निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। गाने की शुरुआत में गुरु रंधाना एक लैब में नजर आ रहे हैं जहां पर वह रोबोट बनाने का काम कर रहे हैं। वह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के जरिए रोबोट को जिंदा कर देते हैं। इसके बाद वह रोबोट देखते ही देखते नोरा फतेही में बदल जाता है।

वीडियो में नोरा ने अपने डांस से एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया है। गुरु रंधावा और नोरा फतेही का यह वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर 52 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर यह वीडियो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को तनिष्क बागची ने लिखा और उन्होंने ही इस कंपोज किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरु रंधावा का गाना बेबी गर्ल रिलीज हुआ जिसे बहुत पसंद किया गया। अब उनका नाच मेरी रानी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वहीं, नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था।

बुलेरो गाड़ी में विस्फोटक होने से मचा हड़कंप

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button