टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

फिर सक्रिय हुआ उत्तर-पूर्वी मानसून, 31 अक्टूबर तक इन पांच राज्यों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली: देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के विदाई के साथ मौसम तेजी से करबट ले रहा है। पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है तो पहाड़ों के निचले इलाके में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई दी। लिहाजा उत्तर भार के मौदानी इलाकों में तेजी से ठंढ़ बढ़ने लगी है। कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू है, ऐसे में उधर से आने वाली हवाएं तापमान का पारा गिरा रही है।

इस बीच दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून के साथ बारिश एक बार फिर लोगों को सताने लगी है। उत्तर-पूर्वी मानसून की वजह से पिछले कुछ दिनों से दक्षिण के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इतना ही नहीं मौसम विभाग (MID) की मानें तो आने वाले दिनों में यहां फिलहाल राहत की उम्मीद भी नहीं है। 31 अक्टूबर तक केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, मध्य और उत्तर भारत में बारिश तो नहीं हो रही है लेकिन यहां पर धीरे-धीरे ठंड बढ़नी शुरू हो है।

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समते उत्तर भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले दिनों सितंबर और अक्टूबर में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले महीनों में इन इलाकों में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ सकती है।

इस बीच स्काईमेट वेदर की मानें तो दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है और अगले कुछ दिनों में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। यह पश्चिम दिशा में तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। इस सर्कुलेशन के कारण दक्षिण के राज्यों में बारिश होगी।

अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में स्काईमेट ने कहा है कि तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इधर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों सहित उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यानि, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button