राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बिहार राज्यसभा सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी, 14 दिसंबर को मतदान

पटना: बिहार से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। उम्मीदवार पटना प्रमंडल कार्यालय में तीन दिसंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

नामांकन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। चार दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। पांच दिसंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद आवश्यकता होने पर 14 दिसंबर की सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और फिर चुनाव का परिणाम घोषित किया जायेगा।

यह भी पढ़े: सभी के लिए शौचालय सुनिश्चित करने के लिए देश प्रतिबद्ध: PM मोदी 

निर्वाचन आयोग ने इस उप चुनाव के लिए पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल को निर्वाची पदाधिकारी और बिहार विधानसभा के सचिव भूदेव राय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया है।

उल्लेखनीय है कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के निधन से यह सीट खाली हुई है। इसके बाद उस पर उप चुनाव कराया जा रहा है। पासवान का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक था, लेकिन उनका निधन पिछले 08 अक्टूबर को हो गया।

नोएडा में 300 एकड़ में बनेगा फर्नीचर पार्क,मिलेगा हजारों लोगों को रोजगार

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button