अन्तर्राष्ट्रीय

अब इन कंपनियों में करना होगा केवल 4 दिन काम, 1 जून से लागू होगा नया नियम

Four day work in week: ऐसी बहुत सी कंपनियां (Companies) आज भी है, जहां के कर्मचारी को केवल एक दिन की ही छुट्टी नसीब होती है, हालांकि, आज के समय में ऐसी भी कई कंपनी है, जो अपने कर्मचारी को 2 दिन की छुट्टी (Weekend Holiday) देती है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब अपने कर्मचारियों से हफ्ते में केवल चार दिन काम करवाएगी।

दरअसल, ऐसे कई देश हैं, जो अपने कर्मचारियों को सप्ताह में 3 दिन की छुट्टी दे रहे हैं, या इस फॉर्मूले पर अमल करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी फॉर्मूले पर अब ब्रिटेन भी आगे बढ़ने जा रहा है। जहां 1 जून से 60 बड़ी कंपनियां इस नियम को लागू करने वाली हैं। इसलिए अब ब्रिटेन भी फोर डे वर्क वीक क्लब (Four Day Week Club) में शामिल होने जा रहा है। ब्रिटेन की 60 बड़ी कंपनियां इस नए पेर्टन को लागू कर रही हैं, लेकिन यह परमानेंट नहीं है।

ब्रिटेन की करीब छह महीने तक चलने ये कंपनियां इस नए नियम का ट्रायल करने वाली हैं। जिस दौरान वह अपने कर्मचारियों से हफ्ते में चार दिन या अधिकतम 32 घंटे काम लेंगी। जिसका मतलब है कि, अब कंपनी कर्मचारियों को हर हफ्ते तीन दिन की छुट्टी देगी। इन 60 कंपनियों के 3000 कर्मचारियों को इस ट्रायल में शामिल किया गया है।

इस फॉर्मूले में सबसे खास बात यह है कि, 3 दिन की छुट्टी देने पर कंपनी कर्मचारियों की सैलरी में कोई बदलाव नहीं करेगी। इस विषय में लेबर इकनॉमिस्ट जोनाथन बॉयस ने ब्रिटेन की मीडिया के कहा कि, इस नए पैटर्न में सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि कर्मचारी की प्रोडक्टिविटी को कैसे मापा जाएगा। एक तरह से कर्मचारियों को पांच दिन का काम अब सिर्फ चार दिन में देना होगा। जो उनके लिए भी चुनौती का विषय होगा।

Related Articles

Back to top button