अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

NSG में भारत की एंट्री को लेकर सियोल में विशेष बैठक, शी चिनफिंग से मिले पीएम मोदी

pm-modi-and-xi_650x400_51466679093एजेंसी/ भारत की एनएसजी में सदस्यता को लेकर कोशिशेें जारी है। पीएम मोदी ताशकंद में हैं, जहां चीनी राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात हुई। वहीं सूत्रों के मुताबिक, भारत की NSG में एंट्री को लेकर सियोल में विशेष बैठक होने की खबर है।

सियोल में एनएसजी देशों के पूर्ण सत्र के पहले भारत को बड़ी कामयाबी मिली। फ्रांस ने भी अब NSG में एंट्री के लिए भारत के समर्थन का ऐलान किया। फ्रांस ने इस बारे में बुधवार को एक बयान जारी किया है। अमेरिका ने भारत के समर्थन का पहले ही ऐलान किया है।

चीन से नहीं मिल रहा समर्थन
अब भारत की नजर चीन पर होगी, जो भारत को समर्थन के मुद्दे पर अलग-थलग दिख रहा है। इधर, NSG देशों के plenary session में भारत को सदस्यता देने जाने पर बात हो सकती है।

चीनी राष्ट्रपति से मिलने की संभावना
वहीं पीएम मोदी भी शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन यानी SCO में हिस्सा लेने के लिए आज ताशकंद पहुंचे, जहां पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफ़िंग से मिलेे।

भारत-पाकिस्तान को SCO का पूर्णकालिक सदस्य बनाया जाएगा
वैसे, ताशकंद में इस बार की बैठक में भारत और पाकिस्तान को औपचारिक रूप से शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन का पूर्णकालिक सदस्य बनाया जाएगा। SCO में चीन के अलावा रूस भी हैं।

भारत का पलड़ा भारी
NPT पर दस्तखत करना जरूरी नहीं, फ्रांस ने भी परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तखत नहीं किए हैं
भारत Missile Technology Control Regime (MTCR)  का सदस्य
MTCR के सभी 34 सदस्य NSG के भी सदस्य
चीन का ख़ुद का दामन साफ नहीं
पाकिस्तान ने ईरान और उत्तरी कोरिया को न्यूक्लियर तकनीक दी है

अड़ंगा डाल रहा है चीन – चीनी विदेश मंत्रालय के बयान
नॉन NPT देशों की एंट्री, बैठक का मुद्दा नहीं
बातचीत में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे
भारत-पाक को शामिल करने पर तीन राउंड अनौपचारिक बात हो चुकी है

Related Articles

Back to top button