टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

NSG में भारत की दावेदारी मजबूत, चीन बैठा विरोध में

nsgएजेंसी/ नई दिल्ली : परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता के भारत के दावे को ज़्यादातर सदस्य देशों से सकारात्मक संकेत मिले हैं। इस दौरान चीन ने फिर से इसका विरोध किया, भारत के आवेदन पर विचार करने हेतु 48 सदस्यीय एनएसजी की दो दिवसीय बैठक आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में प्रारंभ हो गई। राजनयिक सूत्रों द्वारा कहा गया कि अधिकांश देश भारत की दावेदारी को लेकर सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक लगातार होने वाली प्रक्रिया है मगर अधिकांश देश सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं।

भारत को एनएसजी के मसले पर अमेरिका से ही सबसे ज़्यादा समर्थन मिल रहा है यही नहीं भारत के अन्य मित्र राष्ट्र भारत को समर्थन देने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा का विशेष असर हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया एक सतत प्रकिया है। अधिकांश देश भारत को लेकर सकारात्मक ही रे। तुर्की, न्यूज़ीलेंड, आयरलेंड, दक्षिण अफ्रीका और आॅस्ट्रिया चीन को समर्थनदे रहे हैं

मगर मैक्सिको का समर्थन भारत को प्राप्त है। दरअसल अमेरिका दौरे के बाद मैक्सिको की यात्रा पर पीएम कोदी पहुंचे। थे। इस दौरान वे भारत के रूख से परिचित हुए थे। इसका प्रभाव एनएसजी की सदस्यता के मामले में हुआ। दूसरी ओर चीन प्रारंभ से ही भारत का विरोध करता रहा है। भारत को एनएसजी की सदस्यता दी गई है तो फिर पाकिस्तान को इस संगठन की सदस्यता दी जाना जरूरी है।

 

Related Articles

Back to top button