मध्य प्रदेशराज्य

डिंडोरी जिले में नर्सिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बेहोश हालत में मिली लड़की

भोपाल : एमपी (MP) के डिंडोरी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म की दो वारदातें सामने आई हैं। पहली वारदात शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची (Baby girl) के साथ हुई। पीड़ित बच्ची की हालत नाजुक है। उसका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। दूसरी वारदात डिंडोरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग की छात्रा के साथ हुई। पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में आरोपी पड़ोस में रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाहपुरा थाना इलाके में नाना नानी के यहां आई एक 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके पड़ोस का आरोपी घर में घुसा और मुंह दबाकर मासूम के साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची को दरवाजे के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को ब्लडिंग होता देख नानी को जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

दूसरा मामला डिंडोरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बीएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा था। उसकी एक साल पहले युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों ही इंस्टाग्राम पर अक्सर बात किया करते थे। आरोपी छात्रा पर शक करता था कि वह दूसरे युवक से बात करती है। रविवार शाम को छात्र अपने दोस्तों के साथ लड़की को लेकर नर्मदा किनारे पहुंचा था। वहां दोनों के बीच में काफी देर तक बहस चलती रही जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद लड़की जब घर लौट रही थी तभी दो अन्य युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की गई। इससे युवती बेहोश हो गई। 100 डायल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में पाया। उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

डिंडौरी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी गिरवर उईके ने बताया कि रविवार शाम को ग्रामीणों की ओर से दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नर्मदा किनारे एक लड़की को बेहोश पाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ने बयान दिया है कि शाम को पड़ोस में रहने वाले चंद्रकांत मरावी (25) और राजकुमार (27) बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गए थे। आरोपी चंद्रकांत ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब भागने लगी तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने भी उसे रोक कर दुष्कर्म की कोशिश की। वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button