स्पोर्ट्स

NZ vs IND: विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, बने नंबर 1 भारतीय कप्तान

विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में कप्तान कोहली ने 25 रन बनाने के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। हैमिल्टन के सेडेन पार्क में बुधवार को खेले जा रहे मुकाबले में विराट ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 38 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।

विराट ने मैच में 25 रन बनाने के साथ ही धोनी को पीछे छोड़ते हुए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे अब धोनी से आगे निकल गए हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

विराट के अब 1126 रन हो गए हैं, वहीं धोनी के नाम पर 1112 रन दर्ज हैं। धोनी पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं तो ऐसे में विराट को वे पीछे शायद ही छोड़ पाएंगे। विराट से आगे इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस (1273) और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (1148) हैं।

टी-20 में अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फाफ डुप्लेसिस पहले, विलियमसन दूसरे, विराट तीसरे और धोनी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ मैच में बतौर कप्तान सबसे तेज हजार रन बनाने का कारनामा किया था। उन्होंने डूप्लेसिस को पीछे करते हुए मात्र 30 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button