पंजाब

पटियाला में सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सायरन पर अश्लील इशारा पड़ा भारी; 25 KM पीछा कर युवक की पिटाई

पटियाला। शहर में बीती रात सड़क पर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सायरन बजाकर साइड मांगने पर एक कार चालक ने अश्लील इशारे और गाली-गलौज कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि करीब 25 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद लीला भवन चौक पर युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी गई।

सायरन पर नहीं दी साइड, उल्टा की बदसलूकी
जानकारी के मुताबिक समाना रोड पर इनोवा और स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने सायरन बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन स्विफ्ट कार चालक ने रास्ता देने के बजाय अश्लील इशारे किए और गालियां दीं। इसके बाद वह लगातार गाड़ी को आगे-पीछे करते हुए विवाद बढ़ाता रहा।

25 किलोमीटर पीछा, चौक पर घेरकर की पिटाई
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्विफ्ट कार का पीछा किया और करीब 25 किलोमीटर बाद लीला भवन चौक पर उसे रोक लिया। यहां निहंग सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर चालक की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस पहुंची, बड़ा विवाद टला
मारपीट के बाद आरोपी युवक को इनोवा में बैठाकर डेरे ले जाने की कोशिश की जा रही थी, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

दोनों पक्षों में समझौता
मामले को लेकर मॉडल टाउन चौकी प्रभारी गुरपिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। स्विफ्ट कार में सवार युवक कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button