![OMG: एक सांप को जिंदा निगल गया दूसरा सांप, विडियो वायरल](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/snake-1-620x400.jpg)
ओडिशा में दो सांपों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो सांप एक दूसरे से गुत्थमगुत्था हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि इनमें से एक सांप का रंग सफेद है जबकि दूसरे का भूरा। इन दोनों सांपों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती है। इस बीच अचानक एक सांप दूसरे सांप का सिर दबोच लेता है। भूरे रंग का सांप इस जकड़ से निकलने की काफी कोशिश करता है लेकिन वो नाकाम रहता है।
हैरानी की बात यह है कि सफेद रंग का यह सांप अपने दुश्मन सांप को धीरे-धीरे निगलना शुरू कर देता है। देखते ही देखते यह अपने दुश्मन को जिंदा ही निगल जाता है। ओडिशा के भद्रक में एक मंदिर के पास दो सांपों के बीच हुई इस लड़ाई का वीडियो सांप पकड़ने वाले एक शख्स मिर्जा मोहम्मद ने बनाया है। दरअसल मिर्जा यहां पहुंचे थे इन दोनों सांपों को अलग करने। लेकिन यहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। स्थानीय लोग इसे दुर्लभ तस्वीर बता रहे थे।
हालांकि थोड़ी देर बाद मिर्जा इस सफेद रंग के इस बेहद ही खतरनाक सांप को पकड़ लेते हैं। वीडियो में मिर्जा इस खतरनाक सांप को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह सांप काफी भूखा था इसीलिए उसने अपनी ही प्रजाति के एक सांप को अपना निवाला बना लिया। बाद में गांव वालों ने कहा है कि चूकि यह सांप मंदिर के पास से मिला है इसलिए यह मंदिर की प्रॉपर्टी है। सांप को पास के ही एक जंगल में छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि सफेद रंग का यह सांप Albino प्रजाति का है। Albino king cobra को काफी खतरनाक प्रजाति का सांप माना जाता है। यह सांप दुर्लभ सांपों की श्रेणी में भी आते हैं।
देखें वीडियो :
<