अजब-गजबउत्तर प्रदेश

OMG: बिना बच्चा जन्मे ये गाय रोजाना दे रही 6 लीटर दूध, दोनों आंखे भी हैं खराब

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में एक काली गाय इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां एक गाय बगैर बच्चा जने ही रोजाना छह लीटर दूध देकर लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बन गई है। बताया जा रहा है कि गाय की दोनों आंखें खराब हैं। डॉक्टर ने दूध निकालकर दिखाया तो उसे अमृत समझ बैठे। डाक्टर के कहने पर गाय को दोनों वक्त दूहना शुरू किए। उस दूध को बहुत लोग मांगते लेकिन प्यारे व उनका परिवार खुद दूध का सेवन करता है। इस गाय को देखने के लिए लोगों का रोजाना तांता लगा रहता है।

आसपास जब कभी अप्रत्याशित घटित हो जाता है तो लोगों को प्रकृति का करिश्माई रूप समझ में आता है। ऐसा ही एक मामला चंदौली में सामने आया जो यहाँ के लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। दरअसल, सूजाबाद गांव के प्यारेलाल यादव कई वर्षों से गाय की सेवा करते हैं। उनकी गायों में से एक उक्त गाय ने चार वर्ष पूर्व बछड़े को जन्म दिया था। उसके बाद 8-9 माह तक वह दूध देती रही। एक निर्धारित अवधि के बाद उसने दूध देना बंद कर दिया। प्यारे को इन बातों से कभी कोई ताल्लुक नहीं रहा कि गायों की झुंड में कौन दूध देती है या कौन नहीं।

वह दूसरी गायों की तरह उसे भी दुलारते रहे। अचानक गाय की थन मोटा हुआ तो डाक्टर को दिखाया गया। डाक्टर ने थन में दूध होने की बात कही तो प्यारेलाल चौंक पड़े। क्योंकि दशकों बाद उनके लिए यह पहला अनुभव रहा। इस संबंध में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि गाय को दुलारते प्यारे यादव हार्मोन्स में परिवर्तन के कारण ऐसा हो सकता है। कुछ पशुओं का गर्भाधान होता है। किसी कारणवश गर्भपात हो जाने पर पशु दूध देने लगते हैं। हार्मोन्स परिवर्तन दूध देने की एक वजह हो सकती है।

Related Articles

Back to top button