अजब-गजब

OMG…हत्या करने में इस महिला ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड…जानिए क्या थी वजह..?

हत्या करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

लगभग हम सभी ने सीरियल किलर के बारे में सुना ही होगा। ये किलर्स अपने पागलपन में कई लोगों की बर्बरता से जान ले लेते हैं। ये लोग अपने जीवन की मुश्किल परिस्थितियों के कारण दूसरों का कत्‍ल कर देते हैं और इसे ही अपनी जिंदगी का मकसद बना लेते हैं। ऐसे ही एक सीरियल किलर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इतिहास की एक ऐसी महिला सीरियल किलर है जिसने हत्या करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था।OMG...हत्या करने में इस महिला ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड...जानिए क्या थी वजह..?

हंगरी की निवासी एलिजाबेथ बाथरी नामक महिला ने मासूम लोगों की हत्‍या करने के मामले में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम कर रखा है। इनकी हैवानियत की कहानी किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगी। एलिजाबेथ का जन्‍म हंगरी साम्राज्‍य के बाथरी परिवार में हुआ था। उनकी शादी फेरेंग नैडेस्‍डी नाम के साहसी शख्‍स से हुई थी जो तुर्कों के खिलाफ सुद्ध में हंगरी के राष्‍ट्रीय हीरो के रूप में सामने आए थे।

एलिजाबेथ को इतिहास की सबसे वहशी महिला सीरियल किलर के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि एलिजाबेथ ने खुद को जवान और खूबसूरत बनाए रखने के लिए 600 से भी ज्‍यादा लड़कियों की हत्‍या कर दी। एलिजाबेथ इन लड़कियों को मौत के घाट उतारने के बाद उनका खून पीती थी।

ये औरत ना सिर्फ लड़कियों की हत्‍या ही नहीं करती थी बल्कि उनको मारने से पहले उन्‍हें असहनीय दर्द और तकलीफ भी देती थी। ये औरत उन बेचारी लड़कियों के लिए किसी हैवान से कम नहीं थी।

खुद को जवान रखने के लिए उसने इतनी क्रूरता से 600 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया। एलिजाबेथ लड़कियों के खून को बाथटब में इकट्ठा करके नहाती थी।

ये है हत्या करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

आज तक इतनी बर्बरता इतिहास में किसी ने नहीं दिखाई है और ना ही किसी सीरियल किलर ने इतने सारे लोगों की हत्‍या की है। ये पहला और अनोखा मामला है।

 

Related Articles

Back to top button