अजब-गजब

OMG: 18 साल की लड़की ने चाकू की नोक पर किया 19 साल के लड़के का रेप

अमेरिका में 18 साल की लड़की पर चाकू की नोक पर 19 साल के लड़के का बलात्कार करने के आरोप लगा है। एम लाइव डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी लड़की की पहचान लेस्टिन मैरी स्मिथ के रूप में की गई है, जो सागीनाव टाउन की रहने वाली है। जज एंड्रयू आर बोरेलो ने सोमवार (20 नवंबर) को सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी लड़की ने दूसरे दर्जे का गंभीर अपराध किया है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि स्मिथ ने पीड़ित की कार को भी बुरी तरह क्षति पहुंचाई है इसलिए उसे एक हजार डॉलर हर्जाने के रूप में पीड़ित पक्ष को देने होंगे। स्मिथ को इसके साथ ही 313 दिन जेल में बिताने होंगे। इस दौरान उसे जीपीएस डिवाइस पहननी होगी। गौरतलब है कि स्मिथ इससे पहले भी पहले दर्जे के अपराध के लिए जेल में जा चुकी है। रिपोर्ट के अनसुार स्मिथ ने जज को एक पत्र भेजा है जिसमें अपील की गई है कि वो उसे जेल में ना भेंजे। ये जानकारी स्मिथ के वकील ने दी है।

घटना इस साल 11 जनवरी की है। जब स्मिथ ने सागीनाव टाउन में 19 साल के लड़के के साथ जबरन संबंध बनाए। केस से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, स्मिथ ने चाकू की नोक पर युवक के साथ संबध बनाए। खबर के अनुसार आरोपी यहीं नहीं रुकी उसने पीड़ित लड़के की सेक्स टेप भी बनाई जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। हालांकि मामले में अब स्मिथ का कहना है कि उसने सेक्स टेप डिलीट कर दिया था।

वहीं घटना को याद करते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि वो पार्किंग में खड़ी अपनी कार की तरफ जा रहा था तभी स्मिथ जबरन उसकी कार में घुस गई। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया। और कथित तौर पर फोन से रिकॉर्डिंग की गई। इस दौरान पीड़ित लड़के के मुंह पंच मारा गया और बाद में चाकू की नोक पर उसे कार की पिछली सीट पर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उससे जबरन ओरल सेक्स किया। इस दौरान पूरी वारदात को स्मिथ कैमरे में कैद करती रही।

आपको बता दें कि इससे पहले भी एक महिला को दस पुरुषों से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला की पहचान वलेरिया के. के रूप में की गई। आरोप है वलेरिया पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें अपने फ्लैट में ले जाकर उनका बलात्कार करती। इसके लिए पहले वो शिकार को ड्रिंक्स में नशा मिलाकर दे देती। ड्रिंक में नशा इतना ज्यादा होता था कि किसी भी शख्स को होश में आने के लिए एक दिन या इससे भी ज्यादा समय लग जाता था। शिकार के नशे की हालत में होने पर वलेरिया उसके शरीर से कपड़े उतार देती। और संबंध बनाने के लिए उकसाती। संबंध बनाने के दौरान शख्स का लिंग स्थिर रहे इसके लिए आसपास रस्सी बांध देती और देर तक संबंध बनाती।

बाद में पीड़ितों के शरीर में जहर और लिंग में चोट के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ जाता था। ऐसे ही हॉस्पिटल में भर्ती हुए एक शख्स ने पुलिस को बताया कि महिला ने कैसे उसको अपने जाल में फंसाया और उसकी ऐसी हालत कर दी। बाद में पुलिस ने जब आरोपी महिला को गिरफ्तार किया तो पता चला, इस तरह से वो कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। पुलिस ने ऐसे पीड़ित की संख्या दस बताई है। मगर इनमें से 9 ने महिला के इस व्यवहार का विरोध किया जबकि दसवें शख्स के बारे में बताया गया कि उसने महिला का विरोध नहीं किया। दसवें शख्स ने आरोपी वलेरिया को हॉट महिला बताया। अपने ऊपर हुए वलेरिया के इस हमले पर उसने कहा, ‘ये बहुत अच्छा था। मुझे अफसोस है कि नशे की हालत में मेरे साथ ये सब हुआ। इसलिए मुझे उस घटना के बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं।’

Related Articles

Back to top button