टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय
पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र सेवा करते रहें
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/09/14e883ae0a9ff152f8f4f670ce997a30ce9990764d64a26b2fec31c62590a1f1.jpg)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शु्क्रवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी स्वस्थ रहें और सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।
राष्ट्रपति ने ट्वीट में लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।’
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है। भाजपा ने 20 दिन के राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होकर सात अक्टूबर को खत्म होगा।