पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा समस्त थाना/यातायात प्रभारियों को जनपद में “यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने”, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जागरूकता अभियाजन चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 11 नवम्बर 2021 को जनपद पुलिस द्वारा की गयी जागरूकता अभियान की कार्यवाही.
समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं स्थानीय चालक परिचालक के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, वाहनों की समय-2 पर फिटनेस रखने एवं सभी से यातायात नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया|
सभी को उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया। सभी को मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर दंड व जुर्माने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेगे।