उत्तराखंड

विजय दिवस पर सीएम धामी ने जांबाज शहीद सैनिकों को किया याद, सैनिकों व वीरांगनाओं को दी सौगात

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के मौके पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए 1971भारत- पाक युद्ध में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले जांबाज शहीद सैनिकों को याद किया। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए शहीद सैनिकों को नमन भी किया। मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने शहीदों के परिजनों व वीर नारियों को भी सम्मानित किया।

इस दौरान उन्‍होंने उत्तराखंड रोडवेज में सभी सैनिकों व वीरांगनाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि कैंट क्षेत्र में निवासरत सभी सैन्य परिवारों को हाउस टैक्स में छूट देने को लेकर उचित समाधान निकाला जाएगा।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, मैयर सुनील उनियाल गामा, सेना के अधिकारी, सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी, पूर्व सैनिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button