पंजाब

शादी के ढाई माह बाद ही विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, हैरान कर देगी वजह

बुढलाडा : दहेज के लालची ससुराल वालों से तंग आकर ढाई माह पहले विवाहित 25 वर्षीय नवविवाहिता ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की किरन पत्नी भूपिंदर सिंह जो कि शहर के एक गुरुद्वारा साहिब के रिहायशी कवार्टर में अपने पति के साथ रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक लड़की के पिता रमेश सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी बीरू वाला, बिजनौर उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी किरन की शादी 23 अप्रैल 2024 को भूपिंदर सिंह के साथ पुरे रीति रिवाज अनुसार हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही भूपिंदर सिंह और उसका परिवार दहेज की मांग करने लगे। इस कारण उन्होंने उसकी बेटी को तंग परेशान करते हुए मरने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने लड़की के पति पति भूपिंदर सिंह, सास दयावती के अलावा 3 जेठों के खिलाफ मामला दर्ज करते आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button