राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र: मुंबई, रायगढ़,रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आज भी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai Rains) में बीते रविवार शाम से बारिश की तीव्रता बढ़ने लगी है। वहीं फिर सोमवार दोपहर तक यहां कई उपनगरों में भारी बारिश जारी रही। वहीं आज यानी मंगलवार को मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं मुंबई के साथ-साथ ठाणे जिले, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों को भी आज ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इसके साथ ही पुणे, कोल्हापुर, सतारा में घाट क्षेत्र में इस सप्ताह भी बारिश जारी रहने की अपार संभावना है।

जानकारी दें कि,बीते सोमवार सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई। वहीं बोरीवली फायर ब्रिगेड, बोरीवली प्रबोधंकर ठाकरे थिएटर, कांदिवली, ठाणे जिले के कौस, खरदीपाड़ा, कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के कुछ केंद्रों में 40 से 50 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई है। बीते सोमवार को मुंबई को येलो अलर्ट दिया गया था।

वहीं आज मराठवाड़ा, परभणी, हिंगोली में आज और आगामी बुधवार तक एक या दो स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है, जबकि नांदेड़, लातूर जिलों में आगामी गुरुवार तक एक या दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही विदर्भ में शुक्रवार तक सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की अपार संभावना है। वहीं बीते गुरुवार को भंडारा, बुधवार और गुरुवार को चंद्रपुर, बुधवार को यवतमाल और गढ़चिरौली, गुरुवार को गोंदिया में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी हुआ है।

Related Articles

Back to top button