उत्तराखंड

उत्तराखंड बजट सत्र-2023: विधानसभा सत्र के दौरान सदन में आज पेश होंगे अध्यादेश

देहरादून: उत्तराखंड बजट सत्र-2023 के दूसरे दिन मंगलवार को अध्यादेशों को सदन में रखा जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा की जाएगी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। कल कांग्रेस बेरोजगारी, पेपर लीक के मुददे पर कामरो को प्रस्ताव लाने जा रही है। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। राज्यपाल के अभिभाषण का जोरदार विरोध कर कांग्रेस ने अपने तेवर पहले दिन ही जाहिर कर दिए हैं।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड सरकार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की आवाज दबाने का काम कर रही है। आज विधानसभा परिसर से पांच किलोमीटर पहले ही धारा 144 लगा दी गई। सरकार को सवाल पूछने वाला हर व्यक्ति बुरा लगता है। कांग्रेस सदन में जनता से जुड़े हर विषय को पूरी ताकत से उठाएगी।

आज तय होगा सत्र की आगे की कार्यवाही
कार्यमंत्रता समिति मंगलवार को सत्र के आगे की कार्यवाही का कार्यक्रम तय करेगी। अब तक केवल मंगलवार तक ही कार्यक्रम तय है। सूत्रों के अनुसार सरकार 15 मार्च को सदन में बजट को पेश करेगी।

गन्ना मूल्य पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बजट सत्र-2023 के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सदन की कार्रवाई शुरू होने से विधानसभा भवन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने गन्ना मूल्य पर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सदन के बाहर विधायकों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

राज्यपाल का अभिभाषण कोरी बातों का पुलिंदा है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। सरकारी भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। हर क्षेत्र में सरकार निष्फल साबित हुई है।इसके बावजूद सरकार अपना यशोगान करवा रही है? कांग्रेस का कहना है कि सरकार प्रदेश की जनता, युवाओं, बेरोजगारों की मांगों के अनुसार कार्यवाही करे। न कि मनमानी।
यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

Related Articles

Back to top button