टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

‘पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े, 3 हिस्से भारत में मिलेंगे’, गणतंत्र दिवस पर बोले बाबा रामदेव

नई दिल्ली: देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। इस अवसर पर पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने बड़ा बयान दिया है। स्वामी रामदेव ने कहा कि दुनिया की सियासत में बहुत कुछ चल रहा है। यूक्रेन और रूस का युद्ध रुक नहीं रहा है तो कभी-कभी चीन और पाकिस्तान की ओर से भी नापाक हरकतें होती हैं। मगर अब युग बदल गया है। जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान के टुकड़े होंगे और उसके 3 हिस्से भारत में मिल जाएंगे।

स्वामी रामदेव ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत में मिलेगा। बलूचिस्चान एक नया देश बनेगा। सिंध प्रांत में भी भारत के साथ मिलने की होड़ मची है। पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट जाएगा। एक छोटा सा देश बच जाएगा। बाकी 3 भाग भारत में मिल जाएंगे एवं अखंड भारत का सपना साकार होगा। तालिबानियों से भी अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है।

बता दें कि पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान में सब्सिडी वाला आटा लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग आपस में आटे के लिए झगड़ रहे हैं। सरकारी खजाना भी खाली हो चुका है। पाकिस्तान IMF से सहायता की उम्मीद लगाए बैठा है। उससे कर्ज देने की गुहार लगा रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई भागों में प्रदर्शन भी जारी हैं। शहबाज शरीफ की सरकार हालात संभालने में फेल होती दिखाई दे रही है। वहीं, इस मुश्किल समय में अपनों ने भी पाकिस्तान का साथ छोड़ दिया है। चीन ने पाकिस्तान से दूरी बना ली है। सऊदी अरब भी कहा चुका है कि अब वह बिना शर्त लोन नहीं देगा। ऐसे में पाकिस्तान के हालात निरंतर खराब होते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button