राज्य

कर्नाटक : प्रेमी से शादी करने आई पाकिस्तानी महिला को वापस भेजा

बेंगलुरू। कुछ समय पहले एक पाकिस्तानी महिला जो अपने भारतीय प्रेमी से शादी करने हिन्दुस्तान आई थी उसे वापस अपने देश पाकिस्तान भेज दिया गया है। कर्नाटक पुलिस ने जानकारी देकर बताया की 19 साल की पाकिस्तानी महिला नागरिक जिसकी पहचान इकरा जिवानी के नाम से की गई थी उसके खिलाफ कोई संदिग्ध या आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह सिर्फ अपने प्रेमी मुलायम सिंह यादव से शादी करने के लिए ही पाकिस्तान से भारत आई थी।

कर्नाटक पुलिस ने बीते महीने 23 जनवरी को उसे उसके पति मुलायम सिंह के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तानी महिला इकरा जिवानी अपने प्रेमी मुलायम सिंह यादव से ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए मिली थी। उसके बाद उन्हें प्यार हुआ और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

दोनों 28 सितंबर, 2022 को बेंगलुरु पहुंचे थे और सरजापुर रोड के पास जुन्नासंद्रा में किराए के मकान में रहने लगे। यादव ने अपना आधार कार्ड रवा यादव के नाम से बनवाया था और पासपोर्ट के लिए आवेदन भी किया था।

इकरा अपने माता-पिता को बताए बिना नेपाल के काठमांडू चली गई। वह बिहार में बीरगंज सीमा के रास्ते भारत में घुस गई।

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान में उसके माता-पिता को ट्रैक किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने इकरा और मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि इकरा को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जांच से पता चला है कि इकरा और मुलायम दोनों की आपराधिक या संदिग्ध पृष्ठभूमि नहीं है।

जांच स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद लड़की ने बॉर्डर पार कर उसके साथ रहने का फैसला किया।

जब अधिकारियों ने उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू की, तो इकरा ने वापस जाने से इनकार कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि उसने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसे वापस पाकिस्तान न भेजा जाए। युवती ने दावा किया कि चूंकि उसने एक भारतीय से शादी की है, इसलिए उसे यहां उसके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया और इस प्रक्रिया में करीब दो महीने लग गए।

Related Articles

Back to top button