टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, पहलगाम हमले के बाद LoC पर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी खराब हो गए हैं। भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए लगातार एक्शन ले रही है। इस बीच पाकिस्तान भी अपनी गीदड़भभकी से पीछे नहीं हट रहा है और हर दिन भारत को धमकियाँ दे रहा है। पाकिस्तान के कई नेता और अधिकारी आए दिन बयान देकर भारत को डराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना भी LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है और फायरिंग कर रही है।

तीसरी रात भी पाकिस्तान ने LoC पर की गोलीबारी

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में LoC पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, यह तीसरी रात थी, जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 26-27 अप्रैल की मध्यरात्रि को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मजबूती से और सटीक जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपनी सामरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए “उचित छोटे हथियारों” से पाकिस्तान की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। यह घटनाक्रम पाकिस्तान की आक्रामक नीति और भारत के खिलाफ बढ़ती गतिविधियों को दर्शाता है, जबकि भारतीय सेना हर हाल में अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button