अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में तेजी से बिगड़ रहे आर्थिक हालात, बड़ी संख्या में देश छोड़ने को तैयार हैं पाक नागरिक

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आतिफ मियां ने कहा है कि आगामी आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ती खाद्य मुद्रास्फीति और आतंकी हमले बढ़ने के चलते बड़ी संख्या में पाकिस्तानी देश छोड़ने को तैयार हैं। पाकिस्तान में अहमदी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आतिफ ने 5 वर्ष पूर्व अपनी नौकरी खोनी पड़ी।

उन्होंने देश के हालात पर एक लेख वॉयस ऑफ अमेरिका में लिखा है। बिगड़ते आर्थिक हालात पर निशाना साधते हुए अर्थशास्त्री आतिफ मियां ने लिखा, पाकिस्तान एक ऐसी जगह है जहां निवेशक जाने को तैयार नहीं हैं जबकि गूगल ट्रेंड्स पाकिस्तान को देखें तो सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों में वीजा शब्द शामिल है।

उनके अनुसार, भारत या बांग्लादेश में इतनी बड़ी संख्या में खोजें नहीं देखी जाती हैं। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी देश छोड़ने को तैयार हैं। आतिफ मियां के मुताबिक राजनेता हों, नौकरशाह हों या सैन्य प्रतिष्ठान, आज सरकार लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है।

Related Articles

Back to top button