उत्तर प्रदेशफीचर्डमिर्ज़ापुरराजनीतिराज्य

पंकज उपाध्याय को सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

मिर्जापुर, 31 अगस्त 2021 (अजय ओझा) :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी  अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने मिर्जापुर के लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष व लगातार तीन बार से जिला पंचायत सदस्य जुझारू नेता पंकज उपाध्याय को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।

श्री उपाध्याय के संघर्ष देखते हुए समाजवादी पार्टी ने भरोसा जताकर लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव सचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर यादव,पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव,पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, विपिन मिश्रा, रमेश ओझा, अभय यादव, साहू यादव, विशाल यादव, अशोक मुन्ना, नशीम कुरैशी, शिवपूजन यादव, हकसफा वारिस, शैलेष पटेल, अनिल यादव, जमील मास्टर, प्रमोद केशरी, ब्रह्मदेव त्रिपाठी, महफूज अली, लोकपति यादव, भरत मौर्य, लालचंद पटेल आदि ने हर्ष ब्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button