
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है. मंगलवार को पटना की MP-MLA कोर्ट से जमानत मिल गई. वे पिछले तीन दिनों से बेऊर जेल में बंद हैं. सुनवाई के लिए उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट लाया गया, जहां दोपहर 2 बजे से जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई. इस दौरान पप्पू यादव व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए. पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में हुई थी. पटना पुलिस ने शुक्रवार यानी 7 फरवरी को देर रात 1995 के जालसाजी केस में हाई ड्रामा के बीच उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पप्पू यादव को गर्दनबाग मामले में जमानत मिल गई है. लेकिन अभी भी बेउर जेल में ही रहेंगे, पुलिस ने 2 नए केस में रिमांड पर लिया.सरकारी काम में बाधा डालने का मामला पुलिस ने पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज किया है. गिरफ्तारी के वक्त पप्पू यादव और उनके समर्थकों के बीच हुई थी लगभग दो घंटे बहस हुई. शिकायत में, घर के मालिक ने आरोप लगाया कि सांसद ने अपना ऑफिस चलाने के लिए धोखे से उनकी प्रॉपर्टी ले ली. यह मामला गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक झगड़े से जुड़ा है. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया कि उनके घर को धोखे से किराए पर लिया गया और बाद में MP के ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया गया, उनका दावा है कि एग्रीमेंट के समय यह बात छिपाई गई थी.



