जीवनशैली

इस फेस-पैक के सामने फीका पड़ जाएगा पार्लर का महंगा फेशियल

खूबसूरत और सुन्दर बेदाग गोरापन की कामना हर व्यक्ति की होती है चाहे वो महिला हो या पुरुष अपनेआप को फिट और स्मार्ट रखना हर किसी की चाहत होती है| इसे पाने के लिए पैसे पानी की तरह बहाने में भी पीछे नहीं हटते है|हर महीने पार्लर जाना और महज से महगा प्रोडेक्ट इस्तेमाल करते है| जिसमे कॉस्टमेटिक और हार्मफुल होते है| अगर हम पार्लर जैसा निखार घर पर पा सकते है| तो आप क्या यकीन करोगे| आज हम आपको एक ऐसे ही फेस पैक की जो आपके चहरे पर निखार ला देती है|आपको शायद ही पता हो कि घर में कॉफी के इस्तेमाल से आप ब्यूटी पार्लर जैसा फेशियल पा सकती हैं| कॉफी एंटी एजिंग को भी कम करती है|आइए जानते हैं कॉफी से कैसे फेस पैक तैयार किया जाता है-

कॉफी फेशियल-

चेहरे पर चमक लाने के लिए वैसे तो मार्केट में एक से बढ़कर एक ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं| पर इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं| चेहरे पर कैसे भी दाग-धब्बे हों, कॉफी से बना ये फेशियल लगाकर आप चेहरे को बिल्कुल बेदाग और फ्रेश बना सकती हैं| कॉफी चेहरे से डेड स्किन हटाने का काम करती है, जिससे त्वचा सॉफ्ट होती है और चेहरे की चमक बढ़ती है|

कॉफी फेशियल का सामान –

एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें| अब उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं. चावल का आटा आप मार्केट से खरीद सकती हैं| आप चाहें तो चावल को पीसकर भी उसका आटा बना सकती हैं| अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं|

इन सारी सामग्रियां अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करें|करीब 10 मिनट तक चेहरे के प्रेशर प्वॉइंट पर स्क्रब करते हुए मसाज करें|अब सादे पानी से चेहरे को धो लें|आप बची हुई सामग्री का इस्तेमाल फेस पैक की तरह भी कर सकती हैं|

Related Articles

Back to top button